Monday, 26 January 2009

ये है हमारा लोकतंत्र .

हम है स्वतंत्र

हम है गणतंत्र

ये है हमारा लोकतंत्र ।

यही थे कभी लाखो संत
नहीं बचा उनका कोई मंत्र

ये है हमारा लोकतंत्र ।

यही था राजा नन्द
यही चला था चानाक्यमंत्र

ये है हमारा लोकतंत्र .

यही कभी था राजतन्त्र

यही कभी थे रामचंद्र

ये है हमारा लोकतंत्र .

यही थे निराला और पन्त

यही थे प्रेमचंद

ये है हमारा लोकतंत्र .

यहाँ का बिगडा अब न्यायतंत्र

रो रहे बेचारे गरीबजन

ये है हमारा लोकतंत्र .

यहाँ है फैला आतंक

हो रहा है विकास मन्द

ये है हमारा लोकतंत्र .

यहाँ का बिगडा शासन तंत्र

यहाँ है अब निरंकुश तंत्र

ये है हमारा लोकतंत्र .

ये है एक भ्रष्ट तंत्र

ये बना है अब हमारा मंत्र

ये है हमारा लोकतंत्र .

ये है हमारा लोकतंत्र .


No comments: